सुजानपुर( पंकज ) : गुगरां बेहड़िया माधोपुर संपर्क मार्ग की खस्ता हालत के कारण लोगों में रोष की लहर है सड़क निर्माण के रुके हुए कार्य को लेकर गांव निवासियों की ओर से मंडी बोर्ड तथा सरकार के खिलाफ रोष व्यक्त किया गया
इस मौके पर बलबीर सिंह ,सेवा सिंह ,कर्म चंद, अशोक कुमार ,सुरेंद्र पाल, तरसेम लाल ,फकीर दीन, जोधराज ने बताया कि प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत इस रोड का कार्य लगभग 1 वर्ष पूर्व शुरू हुआ था जिसे मंडी बोर्ड की ओर से कराया जा रहा था लेकिन सड़क पर रोडी डाल देने के बाद इस कार्य को बीच में ही रोक दिया गया है पिछले 8 महीनों से यह कार्य ठप पड़ा हुआ है जिसके कारण इस रोड से गुजरने वाले लोगों तथा गांव वासियों को परेशानी पेश आ रही है उन्होंने कहा कि जगह जगह पर गहरे खड्डे बने हुए हैं थोड़ी सी बरसात होने पर ही बरसात का पानी इसमें रुक जाता है जिसके कारण गड्ढों का अनुमान नहीं लग पाता उन्होंने कहा कि इस सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं है हर समय जहां पर एक दुर्घटना का खतरा बना रहता है गांव के काफी संख्या में बच्चे विभिन्न स्कूलों में पढ़ने के लिए जाते हैं लेकिन खराब सड़क के चलते बच्चों के अभिभावक हमेशा डरे रहते हैं इस मार्ग से लगभग 10 गांव के लोगों के गुजर कर जाते हैं सड़क किनारे बने घरों में सड़क से उड़ रही मिट्टी चले जाने से लोग परेशान हो रहे हैं क्योंकि सड़के टूटी होने पर जब भी कोई वाहन जहां से गुजरता है तो मिट्टी घरों में पड़ जाती है उन्होंने मुख्यमंत्री पंजाब तथा जिला प्रशासन से मांग की है कि इससे निर्माणाधीन सड़क के रुके हुए कार्य को जल्द से जल्द शुरू करवाने के लिए मंडी बोर्ड को निर्देश दिया जाए तथा जिस ठेकेदार की ओर से इस कार्य को समय पर नहीं किया जा रहा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए
.jpeg)