नीले कार्ड के सर्वे तथा वेरिफिकेशन का कार्य सामाजिक सुरक्षा विभाग या सिविल सप्लाई विभाग से करवाए पंजाब सरकार

0

सुजानपुर 12 नवंबर  (पंकज): पंचायत यूनियन की बैठक जिला प्रधान तिलक राज अत्री की अध्यक्षता में सुजानपुर में हुई इस मौके पर जिला प्रधान तिलक राज अत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से सही लाभ पात्रों को आटा दाल स्कीम का लाभ देने के लिए जो सर्वे करवाने का निर्णय लिया गया है वह सराहनीय है लेकिन यह कार्य पंजाब सरकार सामाजिक सुरक्षा विभाग या सिविल सप्लाई विभाग से करवाए ना कि पंचायती राज विभाग से उन्होंने कहा कि पंचायती राज विभाग में पहले ही बहुत कार्यों के चलते पंचायतों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं ऐसे में नीले कार्ड वेरिफिकेशन का कार्य अगर पंचायती राज विभाग को दिया जाता है तो इससे पंचायतों के विकास कार्य तथा अन्य जरूरी कार्य प्रभावित होंगे इसके लिए जरूरी है कि पंजाब सरकार यह कार्य इससे संबंधित सिविल सप्लाई तथा सामाजिक सुरक्षा विभाग को सौंप दें तथा उस विभाग के कर्मचारी से संबंधित सर्वे करके सही लाभार्थियों की पहचान करके उनके नए कार्ड बनाएं तथा जिन लोगों के कार्ड गलत बने हैं उनके कार्ड को रद्द करें
वहीं उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से जी ओ जी को खत्म किया जा चुका है इसलिए राशन कार्ड संबंधी वेरिफकेशन फॉर्म में जि ओ जी मेंबर को नामजद अधिकारी के रूप में शामिल ना किया जाए क्योंकि पंजाब सरकार की ओर से जिओ जी को भंग किया जा चुका है इस मौके पर सरपंच हंसराज ,सरपंच प्रेमलता ,सरपंच मनजीत कुमारी, सरपंच रणजीत सिंह, सरपंच मोहनलाल, बलवंत राय, रिंकू, सरपंच तरसेम लाल, सरपंच महेंद्र सिंह, सुलीदर सिंह आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top