जुगियाल 14 नवंबर धीमान मधुमेह यानी डायबिटीज यह ऐसी बीमारी है जो हाल के वर्षों में सबसे ज्यादा लोगों को परेशान किए हुए हैं। लेकिन
अगर कोई मधुमेह की चपेट में आ गया है तो उसे कुछ आसान उपाय करने होंगे। यह उपाय हम आपको बताने जा रहे हैं। लेकिन उससे पहले जान लेते हैं भारत समेत विश्व भर में हर साल 14 नवंबर को “वर्ल्ड डायबिटीज डे” (विश्व मधुमेह दिवस) मनाया जाता है। सबसे पहले आज के युवाओं और लोगों को भी अपनी दिनचर्या ठीक करनी होगी। अगर किसी की दिनचर्या ठीक है तो अच्छी बात है। अगर दिनचर्या बिगड़ी हुई है तो आइए जानते हैं क्या करना होगा। सबसे पहले आप सर्दियों में सुबह 5 और 6 के बीच सोकर उठिए। उसके बाद ग्राउंड मैदान जाकर कम से कम 40 मिनट से लेकर 60 मिनटस वॉकिंग यानी घूमने के लिए जाइए। घर लौट कर कम से कम 30 मिनट योग करिए। इसके साथ करेला का जूस और मेथी दाना भी सुबह के समय ले सकते हैं। लेकिन डॉक्टर की सलाह के वीना नही, शाम को दुकान, ऑफिस या किसी भी प्रतिष्ठान से वापस आने पर 30 से 60 मिनट वॉकिंग करिए। इसके साथ ताजा भोजन करना चाहिए। बता दें कि डायबिटीज यानी मधुमेह एक ऐसी बीमारी है जो शरीर में तमाम बीमारियों का कारण बनती है। इस बीमारी में डायबिटीज मरीज को सावधान और जागरूक रहना होता है। अगर आप इसके प्रति हमेशा जागरूक हैं तो यह बीमारी हावी नहीं हो पाएगी। एक या 2 महीने के अंदर डॉक्टर से परामर्श बहुत जरूरी है। इसके साथ योग और वॉकिंग को अपनी दिनचर्या में अवश्य शामिल करें। अपने शरीर में बढ़ते और घटते वजन को लेकर भी सचेत रहें। भारत समेत तमाम देशों में डायबिटीज के लिए खोजें हो रही हैं। डायबिटीज को नियंत्रण रखने के लिए नई-नई जानकारियां भी मरीजों को जानते रहना चाहिए। अगर देश की बात करें तो दो दशक में सबसे अधिक डायबिटीज मरीजों की संख्या बढ़ी है। डायबिटीज एक खतरनाक बीमारी है, जो कुछ स्थितियों में जानलेवा बन जाती है। लगातार अपने डॉक्टर के संपर्क में रही और जरूरी दवाइयों का सेवन करें ताकि शुगर मधुमेह से बचा जा सके
फोटो=डॉक्टर रोहित महाजन एम डी मेडिसिन
.jpeg)