सांझीबालता यात्रा पहुंची जुगियाल

0
जुगियाल 13 नवंबर धीमान राजस्थान के मेवाड़ से शुरू हुई "सांझीबालता यात्रा" राजस्थान हरियाणा एवं पंजाब के कई जिलों से होती हुई आज शाम 6  बजे जुगियाल मेन मार्केट स्थित महाजन बूट हाउस के बाहर पहुंची
 जहां सैकड़ों की संख्या में लोगों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया।
 उसके उपरांत यात्रा को शोभायात्रा के रूप में नंगली धाम आश्रम ले जाया गया। जहां धाम की ओर से श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी दिव्यानंद पुरी जी महाराज की देखरेख में यात्रा का पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर देश के विभिन स्थानों से आए संत महात्माओं ने अपने मुखारविंद से उपस्थित संगत को जातिवाद से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया। इस मौके पर पुरुषोत्तम दास जी महाराज ने संगत को सांझीबालता यात्रा का उद्देश्य समझाते हुए कहा कि यात्रा का मुख्य उद्देश्य सभी को आपसी भाईचारे एवं एकजुटता का संदेश देना है। स्वामी दिव्यानंद जी महाराज ने कहा कि हम सबको जातिवाद से ऊपर उठकर आपसी भाईचारे को बनाते हुए भगवान का सिमरन करना चाहिए यही यात्रा का मुख्य उद्देश्य है। इस मौके पर महंत गुरविंदर सिंह निर्मल अखाड़ा जालंधर, महंत पुरुषोत्तम लाल जी फगवाड़ा, स्वामी हरिनारायण पंचवटी अखाड़ा हरिद्वार, स्वामी माधवानंद बंगा, स्वामी नित्यानंद, बाबा बलराज सिंह एवं बाबा सर्वजीत सिंह जेठूवाल, स्वामी वैशाखी दास जी, सरदार जरनैल सिंह मानसा। सहित इलाके के कई  धार्मिक, सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों के पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में संगत पर उपस्थित थी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top