पंजाब स्टेट मिनिस्ट्रियल सर्विसेज यूनियन की तरफ से पुरानी पेंशन बहाली को लेकर कर्मचारियों द्वारा लड्डू बांट कर सरकार को दी गई बधाई ।

0
  पठानकोट/ शाहपुर कांडी (ब्यूरो ) : पंजाब स्टेट मिनिस्टीरियल सर्विस यूनियन की तरफ से यूनियन के स्थानीय अध्यक्ष "अजय अभिषेक" की देखरेख में रणजीत सागर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर कार्यालय के बाहर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें यूनियन के  जिला अध्यक्ष सरदार गुरनाम सिंह सैनी एवं पंजाब यूटी पेंशनर एवं सांझा फ्रंट के प्रदेश कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार विशेष तौर पर उपस्थित हुए ।
 इस मौके पर पंजाब सरकार द्वारा "सीपीएफ कर्मचारियों" की पुरानी पेंशन बहाल करने संबंधी पंजाब सरकार द्वारा जारी पत्र के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया तथा लड्डू बांटकर एक दूसरे को बधाई दी । इस मौके पर बांध परियोजना के चीफ इंजीनियर सरदार शेर सिंह का उनके कार्यालय में मुंह मीठा करवा कर उन्हें बधाई दी गई । इस मौके पर यूनियन के प्रदेश कोऑर्डिनेटर नरेश कुमार, सरदार गुरनाम सिंह सैनी वा अजय अभिषेक ने पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार भगवंत मान का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी । इस मौके पर उन्होंने कहा कि वह यह लड़ाई पिछले 18 सालों से लड़ रहे हैं जिसकी अब जीत हुई है । इस मौके पर उन्होंने सरकार से पे-कमीशन के एरियर एवं महंगाई भत्ते की किस्त शीघ्र जारी करने की भी मांग की । इस अवसर पर यूनियन के जनरल सेक्ट्ररी  योगेश्वर सलारिया, मदनलाल, सुखदेव सिंह, सोहनलाल, राम सिंह, सलविंदर सिंह लादूपुर, अश्वनी सैनी, हरीश शर्मा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top