शाहपुरकंडी पुलिस द्वारा अवैध माइनिंग को लेकर एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार तीन फरार ।
नवंबर 21, 2022
0
पठानकोट शाहपुर कंडी (ब्यूरो) : शाहपुरकंडी पुलिस ने गैर कानूनी ढंग से माइनिंग करने के आरोप में 4 लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धारा 21(1) के तहत मामला दर्ज कर एक व्यक्ति को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया तथा अन्य 3 मौके से भागने में सफल हो गए जिनकी पुलिस की ओर से तलाश जारी है । इस संबंध में थाना प्रभारी शाहपुरकंडी सब-इंस्पेक्टर "मोहित टॉक" ने बताया कि एएसआई संजीव कुमार पुलिस पार्टी के साथ गश्त के साथ गश्त के लिए पंगोली चौक खड़े थे कि तभी माइनिंग विभाग के एसडीओ मोहित सिंह एवं अजय कुमार ने " पंगोली - खड" में अवैध माइनिंग की सूचना दी । सूचना मिलते ही एएसआई संजीव कुमार ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी के साथ बताई गई जगह पर रेड कर मौके से गैर कानूनी ढंग से माइनिंग कर रही एक जेसीबी, दो टिपर एवं ट्रैक्टर ट्राली सहित जेसीबी ऑपरेटर गांव घोह निवासी बिंदु पुत्र लाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया जबकि गांव घोह निवासी पवन सिंह, विक्रम सिंह एवं शाहपुरकंडी निवासी पप्पी गुर्जर पुलिस को देखते ही भागने में सफल हो गए । उन्होंने बताया कि उक्त 4 लोगों के खिलाफ माइनिंग एक्ट की धारा 21(1) के तहत मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है ।
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)