पंजाब की जीत के बाद अब गुजरात में आप की सरकार बनना तय ---प्रधान डॉक्टर कालिया

0


बटाला ( कुनाल शर्मा) :- पंजाब की तरह अब गुजरात में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। देश की जनता मोदी सरकार एवं कांग्रेस सरकार से दुखी है।
यही शब्द आम आदमी पार्टी के कादिया ब्लाक के प्रधान डॉ राकेश कालिया ने कहे।
डॉ राकेश कालिया ने कहा कि देश का उज्जवल भविष्य आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल एवं आम आदमी पार्टी की सरकार में है। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री की तरफ से लोगों के साथ किए गए बिजली बिलों सहित कई अन्य वादों को पूरा करके अपना कर्तव्य पूरा किया है। डॉ कालिया ने कहा कि गुजरात की जनता आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए काफी उत्साह में देखने को मिल रही है। डॉ कालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की लहर से गुजरात में भाजपा एवं कांग्रेस की नींद उड़ चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top