मारपीट करने के आरोप में पिता-पुत्र एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेजे

0



पंजाब/अबोहर, 23 नवंबर (शर्मा/सोनू) : थाना बहाववाला के प्रभारी बलविन्द्र सिंह टोहरी, सीतो गुन्नो के प्रभारी लखविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने घर में घुसकर मारपीट करने वाले प्रदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह, लवप्रीत सिंह पुत्र प्रदीप सिंह निवासी गांव हिम्मतपुरा को काबू करने में सफलता हासिल की है। दोनों को एक दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायाधीश अर्जुन सिंह की अदालत में पेश किया गया। योग्य न्यायाधीश ने उन्हें जेल भेज देने के आदेश जारी किए हैं। चौकी प्रभारी लखविन्द्र सिंह ने बताया कि बाकी आरोपियों को पुलिस द्वारा पकडऩे के लिए छापेमारी जारी है।
गौरतलब है कि कपूर सिंह पुत्र हरनाम सिंह वासी सीतोगुन्नो के बयानों पर मुकदमा नं. 119, 21.11.2022 भांदस की धारा 452, 323, 148, 149 आईपीसी के तहत गुरप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, सोनू पुत्र मनजीत सिंह, सेवा सिंह पुत्र रूलीया सिंह, काका सिंह का लडक़ा वासी हिम्मतपुरा व गुरप्रीत सिंह सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कपूर सिंह ने बताया कि वह व उसकी पत्नी चरणजीत कौर तथा बेटे जसविंद्र सिंह को उक्त लोगों ने उनके घर में घुस कर उनपर हमला करके घायल कर दिया। जसविंद्र को फरीदकोट रैफर किया गया है। चौकी सीतो के प्रभारी लखविंद्र सिंह ने बताया कि फरीदकोट से डॉक्टरी रिपोर्ट आने के बाद धारा 307 की बढ़ौतरी की जा सकती है। मामले की जांच जारी है।
फोटो : पुलिस पार्टी व पकड़े गए आरोपी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top