पांच दिवसीय श्री राम कथा के उपलक्ष में दैनिक प्रार्थना सभा में हुई एक बैठक

0

बटाला 28 नवंबर (अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह) बटाला शहर में हो रही पांच दिवसीय श्री राम कथा के उपलक्ष में दैनिक प्रार्थना सभा में एक बैठक बुलाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए दिव्य ज्योति जागृति संस्थान के संचालक श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्य स्वामी रंजीतानंद जी ने कहा कि प्रभु श्री राम जी भारतीय संस्कृति के प्राण आधार है । श्री राम जी का जन्म व उनकी लीलाएं दोनों दिव्य है। श्री राम जी अनादि है जिन्हें किसी देश काल या जाति की परिधि में नहीं बांधा जा सकता ।  जो सृष्टि के प्रत्येक कण-कण में रमण कर रहे हैं, जीव के प्राण आधार है ,ऐसे महान श्री राम को कैसे जाना जाए? स्वामी जी ने कहा कि जो पांच दिवसीय श्रीराम कथा होने जा रही है ,1 दिसंबर से 5 दिसंबर 2022 तक साय 6 से 9 बजे तक कम्युनिटी हॉल खजूरी गेट के पास बटाला , उसमें हमारी इन जिज्ञासाओं का रहस्य उद्घाटित किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में ओज्पूर्ण विचारों भजनों एवं चौपाइयों के माध्यम से भक्ति रस में भिगो देने हेतु श्री आशुतोष महाराज जी के शिष्या भारत विख्यात महामानस्वनी कथा व्यास साध्वी सुश्री सौम्या  भारती जी सुशोभित होंगी। आप अपने ओजस्वी वाणी से देश के अनेक प्रांतों में  भगवत पिपासुयों को धर्म ,अध्यात्म ,विज्ञान , भक्ति रस एवं मधुर संगीत से परिपूर्ण कथा अमृत का पान कराती हुई बटाला शहर में पधार रही हैं। 
स्वामी जी की बात का समर्थन करते हुए वहां उपस्थित शहर के सभी संगठनों ने श्री राम कथा को लेकर विशेष  उत्साह दिखाया और घोषणा की के वह दिव्य ज्योति जागृति संस्थान द्वारा किए जा रहे इस ज्ञान यज्ञ में तन मन धन से पूरा समर्थन देंगे और खुद भी अपने परिवार समेत उपस्थित होंगे और अन्य भक्तजनों को भी इस कथा का संदेश देंगे ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग कार्यक्रम का लाभ ले सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top