बटाला 28 नवंबर (अविनाश शर्मा):-आज बटाला में शिवसेना बाल ठाकरे की ओर से पंजाब उप अध्यक्ष रमेश नैयर की अध्यक्षता में
दफ्तर सिनेमा रोड में मीटिंग की गई । मीटिंग में हनी महाजन पंजाब यूथ विंग के प्रधान विशेष तौर पर पहुंचे। मीटिंग दौरान शिवसेना बाल ठाकरे नेताओं ने कहा कि जो पास्टर अंकुर नरूला ने माता चिंतपूर्णी, माता वैष्णो देवी और सिख गुरुद्वारों में प्रसाद के बारे में अपशब्द बोले है वह किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किये जाएंगे। उन्होंने ने कहा कि पास्टर को किसी भी धर्म के बारे में अपशब्द बोलने का कोई अधिकार नहीं है। शिवसेना कभी भी दूसरे धर्म के बारे खिलाफ बयानबाजी नहीं करती जिससे किसी भी धर्म को ठेस पहुंचे । शिवसेना प्रशासन से मांग करती है कि ऐसे घटिया बयान बाजी करने वाले पास्टर अंकुर नरूला पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए ताकि जो आने वाले समय पर कोई और शरारती अनसर ऐसी बयान बाजी ना कर सके। उन्होंने कहा कि अगर कार्रवाई नहीं की गई तो शिवसेना बाल ठाकरे धरना प्रदर्शन करेंगे ।इस मौके पर अवतार,सुखविंदर,धर्मपाल,राहुल, हीरा,बबली आदि शिवसैनिक मौजूद थे
.jpeg)