सेमिनार लाइट एंड साउंड सेमिनार की तैयारियां मुकम्मल :-एसडीएम शायरी भंडारी

0
बटाला 11 नवंबर ( राज अमृत सिंह, अविनाश शर्मा  ) आज 12 नवंबर को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित सुभाष पार्क बटाला में शाम 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक करवाए जाने वाले सैमीनार लाईट एंड सांऊड समागम की तैयारियां मुकम्मल कर ली गई है। समागम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए डॉ. शायरी भंडारी, एस.डी.एम बटाला की अध्यक्षता में सुभाष पार्क बटाला में अधिकारियों के साथ मीटिंग की गई और समागम को सफलतापूर्वक पूरा करने के निर्देश किये। इस दौरान तेजिन्द्रपाल सिंह संधू, जनरल सकत्तर जिला हैरीटेज सोसायटी गुरदासपुर, चेयरमैन डा. सतनाम सिंह निज्जर, नायब तहसीलदार लखविन्द्र सिंह सहित अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। 
एस.डी.एम बटाला ने आगे बताया कि 12 नवंबर की शाम को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के 142वें जन्म दिवस को समर्पित विशेष समागम बटाला शहर की सुभाष पार्क में किया जाएगा, जिस दौरान महाराजा रणजीत सिंह के जीवन से संबधित नाट शिरोमणि केवल धालीवाल द्वारा निर्देशित लाईट एंड सांऊड समागम और एक सैमीनार करवाया जाएगा। उन्होने लोगों को समागम में अधिक से अधिक पहुँचने की अपील की।
इस दौरान डिप्टी कमीश्नर गुरदासपुर और बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी ने जिला वासियों को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित समागम में बढ चढ कर पहुँचने की अपील की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top