पठानकोट (अविनाश, पंकज ) गत दिवस बेशक डेंगू के मामले कम निकले लेकिन उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से जब डेंगू प्रभावित मोहल्लों का सर्वे किया गया तो सर्वे के दौरान दो घरों में लार्वा पाया गया। इस संबंध में जानकारी देते हुए हेल्थ इंस्पेक्टर राजिंदर भगत, , शक्ति शर्मा, कुलविंदर सिंह, मलकियत सिंह ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे टीम की ओर से लमीनी, चार मरला क्वार्टर व सैली कुलीयां में डेंगू प्रभावित क्षेत्रों का जब सर्वे किया गया तो इस दौरान सैली कुलीयां में सर्वे के दौरान एक घर में रखे फ्रिज की बैक ट्रे में से लारवा मिला जबकि एक अन्य घर की छत पर रखे गए पुराने टायरों में से भी लारवा मिला है।
.jpeg)