नगर निगम के बाहर बाथरूम का बुरा हाल, लोग परेशान

0
अबोहर, 21 नवंबर (शर्मा/सोनू): नगर निगम के गेट के बाहर बने बाथरूमो की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है लेकिन न तो निगम के अधिकारी इस तरफ ध्यान दे रहे हैं और न ही सफाई कर्मचारी इसकी सफाई करने की जहमत उठाते हैं। लोगों का कहना है कि यहां से उठने वाली बदबू के कारण इन बाथरूमों का इस्तेमाल करना तो दूर लोग यहां से गुजरना भी पसंद नहीं करते। लोगों व दुकानदारों ने नगर निगम अधिकारियों से मांग की है कि इन बाथरूमों की जल्द से जल्द सफाई करवाई जाये ताकि यह लोगों के काम आ सके।
फोटो: नगर निगम के बाहर गंदगी से अटे पड़े बाथरूम।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top