सब इंस्पैक्ट्र भूपिंद्र सिंह इंडियन आडल के शो पर पहुंचे, गाना गाकर लोगों को किया ट्रैफिक नियमों के बारे जागरूक

0
अबोहर, 21 नवंबर (शर्मा/सोनू): सोनी टीवी द्वारा इंडियन आइडल नाम कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया जाता है जहां विभिन्न कलाकार अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हैं। गत शनिवार सबइंस्पैक्टर भूपिंद्र सिंह इंडियन आईडल कार्यक्रम में पहुंचे और अपनी सुरीली आवाज में गाना गाकर लोगों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया। गौरतलब है कि चंडीगढ़ में नियुक्त सबइंस्पैक्टर भूपिंद्र सिंह अपनी सुरीली आवाज के लिए प्रसिद्ध हैं और लोगों को अपने गानों के जरिये ट्रैफिक नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करते हैं।
फोटो: इंडियन आईडल में गाते सबइंस्पैक्टर भूपिंद्र सिंह।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top