शाहपुरकंडी पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के तहत एक पुराने मामले में आरोपी को स्विफ्ट कार सहित किया गिरफ्तार ।

0
                                                    पंजाब/ पठानकोट /शाहपुर कंडी ,(पंकज):- शाहपुरकंडी पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर एनडीपीएस एक्ट के तहत एक पुराने मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । प्राप्त जानकारी के अनुसार एएसआई कुलदीप राज पुलिस पार्टी के साथ पंगोली चौक के नजदीक गश्त पर थे कि तभी उन्हें आरोपी के बारे में गुप्ता सूचना मिली की आरोपी अपनी स्विफ्ट कार जेके 08L / 8940 से मामून की तरफ से आ रहा है तभी पुलिस द्वारा तुरंत नाकाबंदी कर आरोपी को पगोली चौक स्थित शहीदी गेट के पास कार सहित धर दबोचा । इस संबंध में एएसआई कुलदीप राज ने बताया कि 16 सितंबर 2021 को "टी-पॉइंट सधोडी" के पास बलील अहमद को 50 ग्राम हेरोइन के साथ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21/29/61/85 के तहत गिरफ्तार किया गया था । उन्होंने बताया कि पुलिस पूछताछ में बलील अहमद ने इस केस में मोहम्मद असलम के शामिल होने की बात कही थी मगर मोहम्मद असलम तब से फरार चल रहा था जिसे पुलिस ने गाड़ी सहित पंगोली चौक के पास स्थित शहीदी गेट से गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top