संविधान दिवस पर कार्यक्रम आयोजन।
नवंबर 27, 2022
0
पठानकोट/सुजानपुर 26 नवंबर (अविनाश शर्मा, पंकज) :संविधान दिवस के अवसर पर समूह कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की ओर कांग्रेस कार्यालय पुल नंबर 4 सुजानपुर में जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक नरेश पुरी की अध्यक्षता में संविधान के मार्ग पर चलने का प्रण लिया । इस अवसर पर जानकारी देते हुए विधायक नरेश पुरी ने बताया की सारे देश के लोगों को भारत रतन डॉ बी आर अंबेडकर द्वारा जो संविधान रचा गया है उसी के अनुसार चलना चाहिए तथा कानून का पालन करना चाहिए उन्होंने कहा कि देश में आज भी संविधान के बलबूते ही तमाम कार्य किए जाते हैं तथा सभी हल्का निवासियों व देशवासियों को संविधान संविधान के तहत ही देश हित के कार्य में भाग लेना चाहिए। इस अवसर पर मास्टर राजकुमार , बक्शीस सिंह मोना ,सरपंच रणजीत सिंह ,नरेश बसरूप, मोहनलाल सरपंच, अजीत सिंह, निरंजन दास सुरेंद्र कुमार ,ओंकार सिंह ,मुन्ना मेहरा ,सुभाष जसरोटिया बलविंदर सिंह ,अर्जुन सिंह ,अक्षय चड्डा ,वरुण सोनी, विक्रम मन्हास व अन्य उपस्थित थे ।
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)