गुजरात विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी शानदार प्रदर्शन करके बनाएगी अपनी सरकार
गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही दिल्ली तथा पंजाब की तरह हिमाचल के लोगों को मिलेंगी सुविधाएं
सुजानपुर 26 नवंबर (अविनाश शर्मा/ पंकज) : आदमी पार्टी की ओर से गुजरात विधानसभा चुनाव में शानदार प्रदर्शन करके अपनी सरकार बनाएगी इस संबंधी आम आदमी पार्टी नेता ठाकुर साहब सिंह साबा ने बताया कि गुजरात में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को काफी समर्थन मिल रहा है उन्न्होने कहा कि गुजरात की जनता इस बार पूरी तरह बदलाव के मूड में है उन्होंने कहा कि गुजरात में आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही जो सुविधाएं दिल्ली तथा पंजाब की जनता को दी जा रही हैं गुजरात की जनता को उपलब्ध कराई जाएंगी उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पंजाब में कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया गया है उसी प्रकार गुजरात में सरकार बनते ही पुरानी पेंशन स्कीम का लाभ दिया जाएगा उन्होंने कहा कि पंजाब में लोगों के जीरो बिजली बिल आने शुरू हो गए हैं लोगों को अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए मोहल्ला क्लीनिक शुरू किए गए हैं इसी प्रकार गुजरात और हिमाचल की जनता को भी लोगों को मुफ्त बिजली अच्छी शिक्षा तथा अच्छे स्वास्थ्य सुविधाएं सरकार उपलब्ध कराएगी
.jpeg)