दुनेरा 15 नवंबर ( ब्यूरो) : सामाजिक सुरक्षा तथा स्त्री बाल विकास विभाग की तरफ से कैबिनेट मंत्री बलजीत कौर द्वारा बाल दिवस पर उड़ारियां बाल मेला कार्यक्रम की शुरुआत करवाई गई थी जिसके तहत आज सरकारी प्राइमरी स्कूल हरियाल में उडारियां बाल मेला कार्यक्रम आंगनवाड़ी वर्कर नीना देवी तथा सुपरवाइजर गीता देवी की अध्यक्षता में करवाया गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए सीडीपीओ धारकला संजीव शर्मा ने बताया कि यह बाल मेले हर गली हर गांव में एक ही आवाज हर बच्चे का हो संपूर्ण विकास संदेश को लेकर 14 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक लगाए जाएंगे जिसमें बच्चों को विशेष गतिविधियां के माध्यम से विशेष शिक्षा दी जाएगी।
.jpeg)