सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मंगलवार को 9 लोगों की रिपोर्ट आई डेंगू पॉजिटिव।

0
पठानकोट:- (अविनाश , पंकज):- पिछले कई दिनों से डेंगू केसों में लगातार गिरावट चल रही थी लेकिन मंगलवार को एक बार फिर 9 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए। जिनमें दो बच्चे शामिल हैं। मंगलवार को जो 9 लोग डेंगू से पॉजिटिव पाए गए हैं उनमें से 5 वर्षीय बच्चा ढांगू रोड का रहने वाला है जबकि 10 वर्ष की छोटी बच्ची चार मरला क्र्वाटर से पॉजिटिव निकली और इसके  साथ ही सुजानपुर से 80 वर्षीय वृद्घ, नेहरु नगर से 54 वर्षीय महिला, खानपुर चौंक से 50 वर्षीय व्यक्ति, भरोली से 24 वर्षीय व्यक्ति, चार मरला क्र्वाटर से 58 वर्षीय व्यक्ति, बी.एस.एफ. माधोपुर से 30 वर्षीय कर्मी तथा बधानी से 40 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव निकला है। वहीं एपडीमोलॉजिस्ट  ने जानकारी देते हुए बताया कि लैब की ओर से 34 सैंपल लिए गए थे जिनमें से 9 केस पॉजिटिव निकले और जिले में एक्टिव केसों की संख्या बढक़र 755 हो गई है। उन्होंने बताया कि अब तक 2776 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं और 3 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 29 केस एक्टिव हैं और 726 लोग डेंगू से रिकवर हो चुके हैं और दो सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्रों से लोग पॉजिटिव निकल रहे हैं उन क्षेत्रों का लगातार सर्वे कर लोगों के ब्लड सैंपल  लिए जा रहे हैं ताकि डेंगू की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त हो सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top