भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का संभव समाधान करना है सहयोग सोसाइटी का मुख्य उद्देश ब्रिगेडियर प्रहलाद सिंह

0
 सुजानपुर:- (पंकज अविनाश):- यूनाइटेड फ्रंट ऑफ पूर्व सैनिक सेवा समिति की बैठक सुजानपुर में ब्रिगेडियर प्रहलाद सिंह की अध्यक्षता में समिति के कार्यालय सुजानपुर में  हुई  इस मौके पर ब्रिगेडियर प्रह्लाद सिंह ने कहा कि बहुत सारे पूर्व सैनिक, वीर नारियां तथा विधवा बहने ऐसी हैं जिन्हें अपनी सही पेंशन तथा पेंशनरों को मिलने वाली सुविधाओं का पता नहीं है हम सभी का कर्तव्य है कि हम उनकी समस्याओं को हल करने में मदद करें।समाज में कुछ भ्रष्ट लोग हैं जो सरकारी योजनाओं से पैसे का गबन करते हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ आप सीधे केंद्र सरकार और राज्य सरकार से शिकायत कर सकते हैं। आप सभी को कंप्यूटर एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करने के लिए उपलब्ध विकल्पों की जानकारी दी गई है। समाज से बुराई को दूर करना की जिम्मेदारी   समाज की सबसे  ज्यादा होती है इस मौके पर उन्होंने स्पर्श सिस्टम की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि सभी रक्षा पेंशनभोगियों की पेंशन बैंकों से पीसीडीए इलाहाबाद में स्थानांतरित कर दी गई है और जिनकी पेंशन पीसीडीए से आई है, वे अपना जीवन प्रमाण पत्र पीसीडीए को  भेजें। केंद्र सरकार ने सभी बैंकों को निर्देश भी दिए हैं कि वे भी जीवन प्रमाण पत्र स्वीकार करेंगे।   इस मौके पर कर्नल आरके सलारिया, कैप्टन शाम सिंह ,प्रताप सिंह, पृथ्वी राज, कर्ण सिंह गुलेरिया, राम मूर्ति, त्रिलोचन सिंह सिंह, सूबेदार मेजर कुलवंत सिंह, बहादुर सिंह, सिकंदर सिंह, बलदेव सिंह रानीपुर ,सरदारी लाल, ज्ञान चंद, ओम सिंह डडवाल, सुरेश कुमार, धर्मपाल आदि शामिल हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top