बाल दिवस के अवसर पर सरकारी मिडिल स्कूल हसनपुरा खुर्द में बाल दिवस के मौके पर बाल मैगजीन सुखन संदेश जारी किया

0
बटाला 15 नवंबर ( अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह   ) बाल दिवस के अवसर पर सरकारी गर्वमैंट मिडल स्कूल हसनपुर खुर्द में बाल दिवस के मौके पर बाल मैगजिन सुखन संदेश जारी किया गया। इस प्रोग्राम में एस.एम.सी चेयरमैन मनजीत कौर द्वारा मैगज़ीन जारी किया गया।
इस दौरान जानकारी देते हुए स्कूल प्रिंसीपल मैडम सत्या देवी ने बताया कि इस मैगज़ीन में नशे के प्रति जागरूकता करने के लिए कथन, कविता, लेख आदि बच्चों की पढाई के प्रति रूचि बढाने और अन्य खेलों संबधी उत्साहित करने के कार्य है। इस प्रोग्राम में बच्चों की खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। उन्होने कहा कि बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए अध्यापकें अहम रोल माना जाता है। उन्होने बच्चों को अनुशासन में रहने के लिए कहा कि और बाल दिवस की मुबारकबाद दी।
इस दौरान विशेष मेहमान कुलदीप सिंह, विपन कुमार, मनदीप सिंह, नरिंद्र सिंह, श्रीमती शरणजीत कौर, सर्बजीत कौर, राजनदीप कौर, दविन्द्र कौर, रेखी सरीन, राज कौर आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top