भाबानगर स्कूल में एनएसएस शिविर का समापन

0


हिमाचल /भाबानगर (मोनू शर्मा) : भाबानगर (किन्नौर) परियोजना वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भावानगर में एनएसएस के सात दिवसीय आवासीय शिविर का वीरवार को समापन हुआ l इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए l स्वयंसेवकों ने शिविर के अनुभव भी साझा किए l कार्यक्रम अधिकारी शशि बाला नेगी ने बताया कि शिविर में जमा दो कक्षा की 24 लड़कियां और 26 लड़के शामिल थे l सभी ने कैंप में सराहनीय कार्य किए l उन्होंने कैंप में 7 दिनों में उपस्थित रहे सभी अध्यापकों का आभार प्रकट किया तथा विद्यार्थियों को कैंप में 7 दिन सीखे गए अनुभवों को रोजमर्रा की जिंदगी में अपनाने के लिए प्रेरित किया l कार्यक्रम अधिकारी शशि बाला ने कहा कि एनएसएस इकाई द्वारा मतदाता जागरूकता रैली निकालकर स्थानीय लोगों को शत प्रतिशत मतदान देने के लिए भी प्रेरित किया गया l विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक किशोर राणा ने एनएसएस स्वयंसेवकों को सामाजिक कार्यों में शामिल होने, अनुशासन, नशे से दूर रहने का संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा विद्यार्थियों के लिए बेहद जरूरी है l .

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top