पुलिस ने बुलेट मोटरसाईकिलों के काटे चालान

0

पंजाब/ अबोहर, 10 नवंबर (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के आईजी जसकरण सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा,  डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए ट्रैफिक प्रभारी सुरिंद्र सिंह, एएसआई प्रितपाल व अन्य पुलिस पार्टी ने बस स्टैंड जैन नगरी चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। जहां पर शहर में बुलेट मोटरसाईकिल सवार जो पटाखे चलाकर लोगों को परेशान करते हैं उनके चालान काटे। इस दौरान चेतावनी दी कि बुलेट मोटरसाईकिलों से पटाखे चलाने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top