11 दिसंबर को डॉ दर्शन त्रिपाठी के नवीन नाटक शमा जलती रहे, गोपाल शर्मा फिरोजपुरी के नए कथा संग्रह आधी रात का जुगनू और डॉक्टर लेखराज के नवीन गजल संग्रह वह मंजिल अभी नहीं आई का किया जाएगा लोकार्पण
सुजानपुर 17 नवंबर (पंकज, /अविनाश ) दिशा साहित्य मंच सुजानपुर की बैठक प्रधान डॉक्टर लेखराज शर्मा की अध्यक्षता में हुई जिसमें सबसे पहले शिरोमणि साहित्यकार राजेंद्रनाथ रहबर के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखने भावभीनी श्रद्धांजलि भेंट की गई इसके बाद यह फैसला किया गया कि 11 दिसंबर को स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुजानपुर में कार्यक्रम का आयोजन करके डॉ दर्शन त्रिपाठी के नवीन नाटक शमा जलती रहे, गोपाल शर्मा फिरोजपुरी के नए कथा संग्रह आधी रात का जुगनू और डॉक्टर लेखराज के नवीन गजल संग्रह वह मंजिल अभी नहीं आई का लोकार्पण किया जाएगा तथा इन पुस्तकों पर संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा उन पर चर्चा करवाई जाएगी इसके बाद एक बहुभाषी कवि दरबार का आयोजन किया जाएगा जिसमें उपस्थित साहित्यकार अपने अपनी रचनाओं को प्रस्तुत करेंगे इस अवसर पर यह भी फैसला किया गया कि मंच आने वाले समय में पुस्तक सभ्याचार को बढ़ावा देने का प्रयास करेगा और मातृभाषा पंजाबी के संदर्भ में भी जन चेतना उत्पन्न करने तथा उसे अपनाने के लिए लोगों को जागरूक करेगा इसके साथ ही 4 दिसंबर को गुरदासपुर में होने वाले प्रिंसिपल सुजान सिंह यादगारी सम्मान समारोह में भी दिशा से मंच के सदस्य शिरकत करेंगे इस अवसर पर डॉक्टर दर्शन त्रिपाठी ,गोपाल शर्मा फिरोजपुरी ,डॉक्टर लेखराज शर्मा, राजेश कुमार, अर्जुन बसल, रामदास ,विनोद महाजन, श्यामलाल कौशल, संदेश भल्ला आदि उपस्थित थे
.jpeg)