राष्ट्र गौरव पदयात्रा का सुजानपुर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

0
सुजानपुर :- (पंकज अविनाश ):- राष्ट्र गौरव पदयात्रा का सुजानपुर पहुंचने पर अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास की अध्यक्षता में स्वागत किया गया श्री श्री 1008 अवदत नर्मदा नंद बाप जी के नेतृत्व में जय राष्ट्र गौरव पदयात्रा सुजानपुर पहुंची
इस मौके श्री श्री 1008 अवदत नर्मदा नंद बाप जी  बताया कि राष्ट्रीय गौरव पदयत्रा 4 नवंबर को श्रीनगर शंकराचार्य पहाड़ी से से शुरू हुई थी तथा 75  दिवस की इस पद यात्रा 14 जनवरी को श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में पहुंचेगी   श्री श्री 1008 अवदत नर्मदा नंद बाप जी  ने बताया कि संपूर्ण देश आजादी का 75 वां अमृत महोत्सव मना रहा है जय महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलने वाला है देश की स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होने पर यह यात्रा भी 75 दिनों में 75 प्रमुख नगरों से जुड़कर उन स्थानों अथवा राज्यों के प्रमुख 75 क्रांतिकारी बलिदानी के नाम स्मरण जय घोष के साथ आगे बढ़ रही है इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य गौ माता ,गंगा मैया की रक्षा है पर्यावरण की शुद्धि के लिए प्रत्येक  रात्रि के  विश्राम स्थल पर गौ माता क्रांतिकारी एवं सनातन धर्म के बारे में सत्संग के माध्यम से प्रेरणा दी जा रही है तथा प्रातः काल वृक्षारोपण करते हुए अगले पड़ाव की ओर यात्रा प्रस्थान कर रही है इस मौके पर अखिल भारतीय हिंदू शिक्षा समिति के चेयरमैन सुरेंद्र मिन्हास ,विकास मेहरा, प्रिंस शर्मा ,नरेश कुमार ,पूर्ण सिंह  आदि संत समाज  उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top