बटाला 11 नवंबर ( अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह ) माननीय कमीश्नर फूड डा. अभिनव त्रिखा और डिप्टी कमीश्नर गुरदासपुर जनाब मुहम्मद इश्फाक की निर्देशानुसार डा. जी.एस पन्नू सहायक कमीश्नर फूड गुरदासपुर की अध्यक्षता में फूड सेफटी एक्ट अधीन खाने-पीने का सामान बेचने वाले दुकानदार और रेहडी फडी वालों के लाईसैंस या रजिस्ट्रेशन बनाने संबधी मीटिंग की गई। इस मीटिंग में करियाना, हलवाई, डेयरी आदि वाले दुकानदार उपस्थित हुए।
इस मीटिंग दौरान डा. पन्नू ने कारोबारियों को अपने लाईसैंस या रजिस्ट्रेशन फूड सेफट एक्ट अधीन बनाने संबधी दस्तावेज संबधी बताया और कहा कि तिथि 16 नवंबर 2022 को बटाला की पुरानी अनाज मंडी, डेरा बाबा नानक रोड़, जंझ घर में सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक यह कैंप लगाया जा रहा है।
इस कैंप में खाने-पीने का सामान बेचने वाले कारोबारियों के लाईसैंस जिनकी वार्षिक सेल 12 लाख से अधिक और जिन कारोबारियों की वार्षिक सेल 12 लाख से कम है, उनकी रजिस्ट्रेशन करवाई जाएगी। सभी कारोबारियों ने फूड सेफटी टीम को विश्वास दिलाया कि वह अधिक से अधिक इस कैंप में उपस्थित होकर कैंप का लाभ उठाए।
.jpeg)