सुजानपुर( पंकज/ अविनाश शर्मा ) शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार प्राइमरी स्कूलों के धार एक ब्लॉक के ब्लॉक स्तरीय खेल मुकाबले ब्लाक प्राइमरी एजुकेशन अफसर कुलदीप सिंह की अध्यक्षता में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल उच्चा थड़ा मे करवाएं गए जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू उपस्थित हुए जिसमें ब्लॉक के अलग-अलग क्लस्टर के अधीन आते स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया इस मौके पर कबड्डी ,खो-खो ,रस्साकशी, बैडमिंटन के मुकाबले करवाए गए जिसमें लड़कों की कबड्डी में सेंटर शाहपुर कंडी विजेता रहा लड़कियों की कबड्डी में सेंटर शाहपुर कंडी विजेता रहा खो-खो लड़कियों में सेंटर बधानी प्रथम, रस्साकशी में सेंटर नारायणपुर प्रथम ,बैडमिंटन लड़कों में सेंटर दुनेरा प्रथम, बैडमिंटन लड़कियों में सेंटर दुनेरा ने पहला स्थान प्राप्त किया इस मौके पर आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया इस मौके पर उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेना चाहिए खेलों से शारीरिक तथा मानसिक विकास होता है इस मौके पर बीपी ई ओ कुलदीप सिंह , बीपी ई ओ राकेश ठाकुर ,हेड टीचर कमलजीत सिंह, संदीप पीटीआई, राधा, अमृतपाल कौर ,दीपक पठानिया, चरणजीत, केवल सिंह, सुरजीत सिंह, सागर सिंह ,रजनीश कुमार ,बोधराज, सुनीता देवी सेंटर हेड टीचर, राजेश सिंह, मीणा पठानिया, सुनीता देवी ,मीना कुमारी आदि उपस्थित थे l
.jpeg)