पंजाब सरकार लोगों को अति आधुनिक सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु वचन बंद है:-विधायक शैरी कलसी

0
पंजाब/ बटाला;- अविनाश शर्मा , राज अमृत सिंह :- अमनशेर सिंह शैरी कलसी हलका विधायक बटाला ने बताया कि पंजाब सरकार लोगों को अति आधुनिक सेहत सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु वचनबद्ध है, जिसके चलते आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जा रहे हैं तांकि मरीजों को और बेहतर सुविधाएं मिल सकें। विधायक शैरी कलसी ने बताया कि जिस तरह गांव मसानियां में 15 अगस्त 2022 को शुरू किया गया आम आदमी क्लीनिक पूरी सफलता के साथ चल रहा है, उसी तरह 2 नए आम आदमी क्लीनिक गांधी कैंप और चंदर नगर बटाला में बनाए जाएंगे जिसमें मरीजों का अति आधुनिक सुविधाओं से इलाज होगा। उन्होंने आगे बताया कि आम आदमी क्लीनिक  में एक मैडीकल अफसर, फार्मासिस्ट, क्लीनिकल सहायक और हैल्पर सहित चार अधिकारियों/कर्मचारियों का स्टाफ तैनात करने के अतिरिक्त  41 तरह के डाक्टरी टैस्ट निशुल्क किए जाएंगे और अन्य सेहत सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। इन क्लीनिकों की शुरूआत 26 जनवरी 2023 को की जाएगी। उल्लेखनीय है कि जिला गुरदासपुर के हर कोने में बेहतरीन सेहत सुविधाओं की पहुंच को सुनिश्चित बनाने हेतु 33 प्राईमरी हैल्थ सैंटरों में आम आदमी क्लीनिक स्थापित किए जाएंगे, जिनमें 30 ग्रांमीण और 3 शहरी प्राईमरी हैल्थ सैंटर शामिल हैं। इससे पहले भोपुर सैदां और मसानियां में 2 आम आदमी पार्टी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top