गांव तलवंडी में एडीसी परमजीत कौर ने लोगों की सुनी मुश्किलें और मौके पर किया निपटारा

0
 बटाला : (कुनाल शर्मा, सुनील चंगा) मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान ने राज्य निवासियों की शिकायतों के निपटारे और विभिन्न विभागों के चल रहे विकास कार्यों का जायजा लेने हेतु दी हिदायतों के तहत आज ब्लॉक फतेहगढ़ चूड़ियां के गांव तलवंडी में ए.डी.सी (विकास) परमजीत कौर ने लोगों की मुश्किलें सुनी और मौके पर निपटारा किया गया और कुछ रहते शिकायतों का हल करने का भरोसा दिया। इसी तरह 25 नवम्बर को जिलाधीश गुरदासपुर जनाब मोहम्मद इश्फाक द्वारा गुरुद्वारा साहिब माड़ी बुच्चियां में दोपहर 12 बजे से दोपहर 1 बजे तक और कमिश्नर नगर निगम बटाला द्वारा शिव कुमार बटालवी आडिटोरियम बटाला में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक शहरवासियों की शिकायतें और विभिन्न विभागों द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों का रीव्यू किया जाएगा। इस अवसर पर ए.डी.सी (विकास) परमजीत कौर को क्षेत्र निवासियों ने अपनी मुश्किलें बताते हुए कहा कि शगन स्कीम का लाभ लाभर्थियों तक पहुंचाया जाए। मनरेगा में काम कर रही महिलाओं ने मांगब की कि हमें मेहनताना समय पर दिया जाए। इस अवसर पर गांव के सरपंच भगवान सिंह ने मांग की कि स्कूल को सीनियर सैकेंडरी बनाया जाए और कच्चे मकानों की 10 ग्रांटें दी गई हैं और रहते कच्चे मकानों की ग्रांट जारी करने की मांग की। उन्होंने गांव की अन्य मुश्किलों से भी अवगत करवया और जल्द निपटारा करने की अपील की। इस अवसर पर ए.डी.सी (विकास) ने लोगों को आश्वासन दिलाया कि पंजाब सरकार की हिदायतों अनुसार जिला प्रशासन द्वारा हर संभव प्रयास करके लोगों की मुश्किलों का हल और गांव का विकास किया जाएगा। इस अवसर पर राजविन्द्र कौर नायब तहसीलदार फतेहगढ़ चूड़ियां, दिलबाग सिंह बी.डी.पी.ओ, पवन कुमार पंचायत अफसर, एस.डी.ओ वाटर सप्लाई दर्शन कुमार, कुलदीप कौर सुपरवाइजर सी.डी.पी.ओ कार्यालय, शरणजीत कौर रीडर एस.डी.एम कार्यालय, अरविन्द्रपाल सिंह ए.डी.ओ और गांव के सरपंच भगवंत सिंह और क्षेत्र निवासी तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top