श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया ।

0
पठानकोट/सुजानपुर 26 नवंबर (अविनाश शर्मा /पंकज): आज महाराणा प्रताप सीनियर सेकेंडरी स्कूल भनवाल में सिक्खों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहीदी दिवस मनाया गया । जिसमें चेयरमैन  अवतार सिंह कोहाल द्वारा गुरु जी की जीवनी के बारे में बड़े विस्तार सहित बच्चों को जानकारी दी गई कि किस तरह से गुरु जी ने  धर्म की रक्षा की खातिर अपने जीवन को कुर्बान कर दिया था । प्रिंसिपल  राम मूर्ति शर्मा जी ने विद्यार्थियों को हिंद की चादर श्री गुरु तेग बहादुर जी के विषय में बताया कि किस तरह से गुरु जी ने हिंदुओं के आग्रह पर उनकी रक्षा हेतु अपना जीवन कुर्बान किया था । इस मौके पर विद्यार्थियों द्वारा भी गुरु जी के जीवन एवं चरित्र पर भाषण दिए गए । इस अवसर पर चेयरमैन श् अवतार सिंह कोहाल , एम डी  अनुराधा कोहाल , प्रिंसिपल  राम मूर्ति शर्मा , बरजिंदर सिंह , बलविंदर कौर, वरिंदर सिंह , नेहा ,दीक्षा ,सरिता , कंचन , जोबिता , योगेश , सपना , निधि , अनीता, काजल , सुनील , मनीष आदि हाजिर थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top