लिस्टमेंट ठेकेदार, आउटसॉस कर्मचारियों का वेतन एक किया जाए।
नवंबर 27, 2022
0
पठानकोट/सुजानपुर 26 नवंबर (अविनाश शर्मा, पंकज): पीडब्ल्यूडी फील्ड एंड वर्कशाप वर्कर यूनियन जोन जिला पठानकोट की बैठक सुजानपुर में प्रधान रविंदर दुनेरा की अध्यक्षता में धार बूस्टिंग स्टेशन पर हुई जिसमें विशेष रूप से जिला प्रधान रजिंदर कुमार, महासचिव सुरेश कुमार ,सतीश शर्मा , मोहन सिंह कोषाध्यक्ष शामिल हुए उन्होंने कहा बताया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब के 35000 आउटसोर्स, अस्थाई कर्मचारी रेगुलर करने की घोषणा की गई है उसको असली अमलीजामा बनाकर अस्थाई कर्मचारियों को रेगुलर किया जाए उन्होंने कहा वाटर सप्लाई सैनिटेशन एचओडी लिस्टमेंट डिपार्टमेंट ठेकेदारों 18000 वेतन दिया है जबकि आउटसोर्स कर्मचारियों को मात्र 8500 मिल रहे हैं उन्होंने कहा कि आउटसौस कर्मचारियों जिला पठानकोट में डिवीजन नंबर 1 डिविजन नंबर 2 में एक रेट करके 10453 दिए जाएं उन्होंने एचओडी वॉटर सप्लाई सैनिटेशन तथा पंजाब सरकार से मांग कि है कि लिस्टमेंट ठेकेदार कर्मचारी, आउटसॉस कर्मचारियों का वेतन एक सम्मान किया जाए उन्होंने कहा कि एचओडी वाटर सप्लाई सैनिटेशन द्वारा आउटसोंग्स कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने के लिए कमेटी बनाई गई है लेकिन 3 महीना बीत जाने के बाद भी अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी ने कर्मचारियों के साथ जो चुनावी वादे किए हैं उनको पंजाब सरकार शीघ्र पूरे करें जिसके तहत वेतन आयोग की त्रुटियां दूर की जाए, अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया जाए इस मौके अमित पठानिया, विजय कुमार ,अमन कुमार, संदीप सिंह, अजय कुमार ,सुनील कुमार, सुखदेव राज, शिव कुमार ,रंजीत सिंह ,रविंदर सिंह, अजय कुमार, अनूप सिंह, रजिंद कुमार, हरविंदर सिंह आदि भारी संख्या में कर्मचारियों उपस्थित थे ।
अन्य ऐप में शेयर करें
.jpeg)