समाज विरोधी अंसरों के खिलाफ बटाला पुलिस ने डीएसपी ललित शर्मा की अध्यक्षता में गांधी चौक से नेहरू गेट नेहरू गेट से चकरी बाजार तक पैदल मार्च निकाला। जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी ललित शर्मा ने बताया कि एसएसपी बटाला सतेंदरपाल सिंह के दिशा निर्देश अनुसार शहर के सभी लोगों सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए शहर के विभिन्न विभिन्न इलाकों में पुलिस की तरफ से पैदल मार्च निकाला गया ।
उन्होंने बताया कि शहर में किसी भी समाज विरोधी आंसर को सिर नहीं उठाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि शहर वासियों से अपील करते हैं कि किसी भी संदिग्ध की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। डीएसपी ने कहा कि शहरवासियों की सुरक्षा करना बटाला पुलिस का मुख्य लक्ष्य है।
.jpeg)