तथा विभिन्न संस्थाओं की ओर से भी पूरा वर्षी यहां पर पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाए जाते हैं जहां पर काफी संख्या में लोग सुबह शाम सेर करने को आते हैं उन्होंने कहा कि पार्क में लगे पेड़ पौधों की शाखाओं की काउंसिल की ओर से शंटाई करवाई गई है लेकिन इस दौरान कई जगह पर पेड़ों की शाखाओं को काटने की बजाय आधे आधे पेड़ को काट दिया गया है उन्होंने कहा कि इन पौधों को पेड़ों के रूप में विकसित होने में काफी समय लगता है लेकिन शाखाओं की शंटाई के आड़ में कुछ पेड़ों के आधे तने को ही काट देना गंभीर बात है
जबकि नगर कौंसिल प्रशासन की ओर से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया उन्होंने स्वामी विवेकानंद पार्क में आने वाले लोग अक्सर समय-समय पर पार्क में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधे लगाते हैं ताकि पार्क हरा भरा रहे शुद्धता बनी रहे लेकिन इनकी रक्षा की बजाए इनमें से कुछ पेड़ों को ही आधा काट दिया गया है जिसके चलते उनका मन काफी व्यथित हुआ है उन्होंने काउंसिल प्रशासन से इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है तथा यह भी मांग उठाई है कि यह सुनिश्चित किया जाए कि पार्क में जो पेड़ लगे हैं उनके साथ किसी प्रकार की छेड़छाड़ किसी को भी ना करनी दी जाए तथा उनका संरक्षण किया जाए इस संबंधी जब सुजानपुर के कार्यकारी अधिकारी तरुण कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ मीटिंग में आए हैं तथा मामला उनके ध्यान में नहीं है इस संबंधी सुजानपुर पहुंचकर वह इस मामले को देखेंगे फोटो सुजानपुर दो जानकारी देते हुए संस्था के पदाधिकारी सुरेंद्र शर्मा, विजय सच्चर, हरभजन सिंह परसोत्तम महाजन अन्य, ईओ तरुण कुमार .
.jpeg)