सुजानपुर 29 नवंबर (अविनाश शर्मा, पंकज): गांव नरायणपुर मे पीने योग्य पानी का बोर निर्माण कार्य की शुरूआत आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज ठाकुर अमित सिंह मंटू बोर निर्माण का कार्य शुरू कराया उन्होंने कहा जिसके लगने से गांव नरायणपुर, सुखनियाल,लदेटी बासा के लोगो को पानी कि सप्लाई मिलेगी।
उन्होंने कहा कि 49.90 लाख की लागत से यह इस बार का निर्माण होगा इस राशि से बासा मे 25000 लीटर के पानी स्टोर के लिए टंकी बनाई जाएगी तथा 2.5 किलोमीटर पाइपों को डाला जाएगा 250 फुट तक 6ईंच बोर किया जाएगा इस बोर के बन जाने से गांव नरायणपुर, सुखनियाल,लदेटी, बासा के लोगो को पानी कि सप्लाई मिलेगी। उन्होंने कहा कि कंडी, धार के क्षेत्र में जहां भी पीने वाले पानी की समस्या है उसके पहल के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की ओर से पहल के आधार पर फंड दिए जा रहे हैं जिसके तहत पीने वाले पानी की समस्या का हल होगा इस मौके पर एसडीओ संजीव सैनी, सरपंच रोशन लाल, कल्याण सिंह सरपंच, जूनियर इंजीनियर देवेंद्र कुमार, रमेश सिंह, अशोक कुमार, राजेश, हरेंद्र सिंह ,अरुण कुमार, भूरी सिंह पूर्व सरपंच, मान सिंह, सरपंच कल्याण सिंह, सरपंच रोशन शर्मा ,शम्मी, बलजीत, राणा पठानिया, रोहित शर्मा, केवल सिंह आदि उपस्थित थे।
.jpeg)