डी एफ पीओ की ओर से शहर के स्कैन सैंटरों का दौरा कर उनकी कार्यशैली को जांचा ।

0
 पठानकोट (अविनाश , पंकज) डी एफ पीओ डॉ राज कुमार की ओर से शहर के स्कैन सेंटरों का दौरा कर उनकी कार्यशैली को जांचा गया। उन्होंने सेंटर संचालकों द्वारा लोगों की जाँच हेतु लगाए गए रजिस्टर का रिकार्ड खंगाला तथा मरीजों को दी जाने वाली रसीद को देखा तथा कंप्यूटर में जो एंट्री की गई थी उन एंट्री संबंधी डाटा का पूरी तरह से खंगाला गया
 । सेंटरों की कार्यशैली को जांचने के बाद डॉ राज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ सेंटरों द्वारा मरीजों की एंट्री किये जाने पर कुछ खामियां मिली है जिसे दूर करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार के दिशा निर्देशों के तहत गर्भ में पल रहे लिंग की जाँच करवाना एक अपराध है तथा सेंटरों को हिदायत दी गई है कि जो भी मरीज स्कैनिंग करवाने के लिए आता है उसकी पूरा ब्यौरा व एंट्री जरूर डाली जाए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top