स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री बबीता खोसला में बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

0
बटाला (अविनाश शर्मा, राज अमृत सिंह)  आज निकटवर्ती गांव डला मोड़ पर स्थित सेंट जोसेफ कॉन्वेंट स्कूल में स्पोर्ट्स मीट के समापन समारोह के दौरान  बढ़िया प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया 
इस अवसर पर विशेष तौर पर  विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु आम आदमी पार्टी की स्टेट ज्वाइंट सेक्रेट्री  बबीता खोसला उपस्थित हुई |इस अवसर पर संबोधन करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी भाग लेना चाहिए । उन्होंने विद्यार्थियों को नशों से दूर रहने तथा अपने  शारीरिक  तथा मानसिक  तंदुरुस्ती की ओर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया |   विशेष मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए थाना प्रभारी . सुखराज सिंह ने कहा कि   विद्यार्थी हमारे देश का भविष्य है क्योंकि इनमें से ही  पढ़ लिखकर    बड़े-बड़े पदों पर आसीन होंगे इसलिए हमें अपने भविष्य को बचाने हेतु  प्रयासरत रहना चाहिए  । इस अवसर पर डायरेक्टर फादर विलियम सहोता  तथा  प्रिंसिपल संदीपा की ओर  बबीता खोसला तथा थाना प्रभारी सुखराज सिंह को सम्मानित किया गया ।  इस अवसर पर विशेष तौर पर उनके साथ  प्रिया पार्टी में लग्न भी उपस्थित थे ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top