निदेशक स्टेट काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग पंजाब के दिशा-निर्देशों के अनुसार और जिला शिक्षा अधिकारी हरपाल सिंह संधावालिया के कुशल नेतृत्व में विभाग छठी और आठवीं कक्षा के छात्रों के भाषा कौशल के बारे में एक आकलन कर रहा है। इस संबंध में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गुरदासपुर में पंजाबी और हिंदी के ब्लॉक मेंटर्स की एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप जिला शिक्षा अधिकारी गुरदासपुर स. लखविंदर सिंह जी ने गोष्ठी में पहुंचकर अपने बहुमूल्य विचार पंजाबी और हिंदी के ब्लॉक मेंटर्स के साथ सांझा किए। इस कार्यशाला में जिला रिसोर्स पर्सन श्री सुरिंदर मोहन जी एवं हिंदी डी एम परमजीत सिंह जी ने जानकारी दी। इस मौके पर पंजाबी विषय की ब्लॉक मेंटर मैडम शैलजा कुमारी, मैडम राजबीर कौर, बलजिंदर सिंह, अनिल कुमार, नरिंदर सिंह, सरबजीत सिंह, संदीप सिंह, हरदयाल सिंह, डॉ. सतिंदर सिंह, करमजीत सिंह, जसपाल सिंह, जोगा सिंह, परमजीत सिंह, पलविंदर सिंह, उपाध्याय कुमार, मनजीत सिंह, दलजीत पाल मौजूद रहे। इस मौके पर हिंदी ब्लॉक मेंटर मुकेश कुमार, इंद्रजीत शर्मा, बलराज सिंह, संजीव सिंह, रमन कुमार, जगदीश शर्मा, रमेश कुमार, सोम राज, राज कुमार, नरेश कुमार, सुभाष चंद्र, कमल कुमार, भूपिंदर सिंह, कुलबीर सिंह, धीरज शर्मा सुरेंद्र मोहन उपस्थित थे।
.jpeg)