आम आदमी पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर कई परिवारों ने विधायक शैरी कलसी की उपस्थिति में थामा पार्टी का दामन

0
 बटाला 14 नवंबर ( अविनाश शर्मा ) आप पार्टी की लोग भलाई नीतियों और विधान सभा हलका बटाला के विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी द्वारा हलके में करवाए जा रहे विकास कार्यों व लोगपक्षीय फैसलों से प्रभावित होकर नेहरू गेट, वाल्मीकि मोहल्ला से जिम्मी मल्होत्रा, टीनू कल्याण हिमांशु मल्होत्रा, हर्ष मल्होत्रा, जगदीश लूथरा, विक्की कल्यान, प्रदीप मल्होत्रा, जशन मल्होत्रा, कुनाल मल्होत्रा, करन हंस अपने समूह परिवारों सहित आप पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर करवाए गए कार्यक्रम में संबोधित करते हुए विधायक शैरी कलसी ने समूह साथियों का आप पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल सुप्रीमो आप पार्टी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में सरकार द्वारा लोगों की भलाई हेतु किए जा रहे फैसलों से प्रभावित होकर लोग आप पार्टी की कार्यशैली से खुश हैं और आप पार्टी का परिवार लगातार बड़ा होता जा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top