अस्पताल की कार्यशैली को जांचने के लिए किया गया दौरा अगर कोई कमी मिलती है तो उसको दूर किया जा सके:डा राज कुमार

0

 पठानकोट (अविनाश शर्मा , पंकज) :- गत दिवस अस्पताल स्टाफ की ओर से डिलीवरी को लेकर सामने आई लापरवाही के चलते  डीएफ़पीओ राज कुमार,  एसएमओ डॉ अमिता लूना की ओर से गत रात्रि अस्पताल स्थित एमरजेंसी वार्ड, ऑप्रेशन थेटर , मेल व फीमेल वार्ड का औचक दौरा किया।
 निरिक्षण के दौरान उन्होंने लेबर रूम स्थित स्टाफ से मरीजों संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा महिला वार्ड में दाखिल महिला मरीजों से बातचीत कर जानकारी प्राप्त की।
 डॉ राज कुमार ने जानकारी देते हए बताया कि अस्पताल की कार्यशैली को जांचने के लिए दौरा किया गया है ताकि कोई कमी मिलती है उसे दूर किया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top