बटाला: (अविनाश शर्मा) :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के चोंकी अर्बन एस्टेट में बटाला के एएसआई रणजीत सिंह ने प्रभारी चोंकी का पदभार ग्रहण किया.। इस मौके पर एएसआई रणजीत सिंह ने खास बातचीत के दौरान कहा कि एसएसपी बटाला आईपीएस सतिंदर सिंह के निर्देश व कानून का पालन किया जाएगा.। एएसआई रंजीत सिंह ने कहा कि चोंकी आने वाले हर अच्छे व्यक्ति को उचित सम्मान मिलेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन लोगों की जान-माल की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है.। अंत में, उन्होंने क्षेत्र के निवासियों से शांति बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।
.jpeg)