भाविप द्वारा करवाई गई भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता में वेद कौर आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा एवीएम स्कूल रहे प्रथम

0
 बटाला 24 नवंबर : (अविनाश, राज अमृत सिंह ) भारत विकास परिषद द्वारा भारत को जानो के बैनर तले वीरवार को एवीएम   स्कूल में सामान्य ज्ञान   क्विज प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें कादियाँ और इसके आसपास के क्षेत्रों से करीब 10 स्कूलों ने भाग लिया। संस्था के प्रधान मुकेश वर्मा ने बताया कि इस प्रतियागिता हेतु कुल  चार  राउंड में प्रश्न पूछे गए। कनिष्ठ वर्ग तथा वरिष्ठ वर्ग के विद्यार्थियों की प्रतियोगिता करवाई कनिष्ठ वर्ग वर्ग में  , ए वी एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल,  डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल तथा  सरकारी मिडल स्कूल तलवंडी जुंगला क्रमश पहले दूसरे तथा तीसरे स्थान पर रहे हे ।
 इसी तरह वरिष्ठ वर्ग में वेद को आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रथम,एवीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वितीय तथा,  जी एस बाजवा मेमोरियल स्कूल तीसरे स्थान पर रहे। विद्यार्थियों को सम्मानित करने हेतु विशेष तौर पर स्वामी रंजीत आनंद जी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए उनके साथ सिमरनजीत सिंह तथा हरपाल सिंह भी मौजूद थे। स्कूल पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया।
 पहले तीन स्थानों पर रहने वाले छात्रों को स्वामी रंजीतानंद जी द्वारा ,मेैडल पहनाकर तथा सम्मान पत्र भेंट कर सम्मानित    किया गया।सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए।
इस अवसर पर स्वामी रणजीत आनंद ने विद्यार्थियों कोजहां प्रतियोगिता के इस युग में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने विद्यार्थियों को अच्छे कर्मों को करने के लिए प्रेरित किया।  इस अवसर पर भाविप अध्यक्ष मुकेश वर्मा ने कहा  कि हमें जीवन में कभी भी पढ़ाई का मुकेश वर्मा  ने कहा कि प्रतियोगिता के इस युग में हमें हमेशा ही तैयार रहना चाहिए क्योंकि हमारे द्वारा की गई कड़ी मेहनत हीकी गई कड़ी मेहनत की हमें सफलता की ओर ले कर जाती है। इस अवसर पर मंच का संचालन एवं जजमेंट प्रिंसिपल पदम कोहली द्वारा की गई। स्कूल के मैनेजर शशिबाला द्वारा मुख्य अतिथि का  धन्यवाद किया गया।  समारोह के अंत में भारत विकास परिषद की ओर से मुख्य अतिथि रंजीत आनंद तथा अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के महासचिव जसबीर सिंह समरा वित्त सचिव पवन कुमार डॉली दीवान ,रूही, ओंकार शास्त्री, मीना महाजन, पवन कुमार, कलीम अहमद , आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top