बटाला (अविनाश शर्मा,निखल):-
समाज विरोधी अंसरों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। नशा तस्करों एवं समाज विरोधी अवसरों को चेतावनी देते हुए एसएचओ सिटी बलजीत सिंह ने कहा कि एसएसपी बटाला सतेंदरपाल सिंह के दिशा निर्देश अनुसार एवं डीएसपी सिटी ललित शर्मा की अध्यक्षता में बटाला को क्राइम मुक्त किया जाएगा। एसएचओ बलजीत ने कहा कि बटाला में नशा तस्करों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और लोगों के लिए जानलेवा चाइना डोर बेचने वालों को भी किसी भी कीमत पर बकशा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि बटाला वासियों के एक अच्छा माहौल मिले उसके लिए बटाला पुलिस वचन बंद है।
एसएचओ बलजीत ने कहा कि बटाला वासियों से अपील करते हैं कि अगर उन्हें किसी भी प्रकार की समाज विरोधी गतिविधि की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस के साथ सांझा करें ताकि अप्रिय घटना को घटने से रोका जा सके।
सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
.jpeg)