रोजाना अपडेट, पंजाब
पठानकोट/सुजानपुर 4 दिसंबर (पंकज /अविनाश शर्मा) :- गौ रक्षा के लिए पूरे भारत की पैदल यात्रा पर निकले शिवराज सिंह शेखावत का सुजानपुर में पहुंचने पर कपिला गौशाला सुजानपुर में स्वागत किया गया इंजीनियर की नौकरी छोड़कर शिवराज सिंह शेखावत ने 1 दिसंबर 2021 को मद्रास से जम्मू कश्मीर और पूरे भारत की पैदल यात्रा पर निकले हैं और यह यात्रा ढाई वर्ष में पूरी करेंगे। मैं रोजाना 30 से 35 किलोमीटर पैदल चलते हैं तथा इस दौरान लोगों को गौ रक्षा के लिए जागरूक करते हैं इस मौके पर शिवराज सिंह शेखावत ने कहा कि गाऊमाता को राष्ट्रीय दर्जा मिले और भारत में गाऊ हत्या बंद हो गाय माता की रक्षा हो उन्होंने कहा कि गाय का दर्जा मां के समान है गाय की पूजा करने से गाय की सेवा करने से पुण्य का फल मिलता है इसलिए हम सबको गाय माता की सेवा करनी चाहिए उनकी रक्षा करनी चाहिए इस मौके पर प्रबंधक कपिला गाऊशाला सतीश चौहान सुजानपुर, राजकुमार गुप्ता शिरोमणि अकाली दल के जिला पठानकोट अब्जर्वर और पूर्व नगरपालिका प्रधान ,रमेश शर्मा प्रधान विवेकानंद समिति सुजानपुर, विशाल ,अशोक , कर्ण , सुनील कुमार ,भूषण आदि उपस्थित हुए।
.jpeg)