पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज) : डिफैंस रोड पर स्थित आज़ाद धर्म कंडा के पास घटित हुए हादसे में असंतुलित मारुती कार ने एक मोटरसाइकिल व स्कूटर सवार को अपनी चपेट में ले लिया जिसके चलते पांच लोग हादसे में घायल हो। घायलों की पहचान निशान सिंह पुत्र गुरदियाल सिंह निवासी उपरली जैनी के रूप में हुई है जबकि कार चालक की पहचान अकुंश शर्मा पुत्र राजवीर शर्मा निवासी डगियाना (जम्मू कश्मीर) तथा युवती की पहचान डेजी शर्मा पुत्र पवन शर्मा निवासी खेरी (हिमाचल प्रदेश) के रूप में हुई है। जिनमें से निशान सिंह जोकि मोटरसाइकिल नं. पी.बी. 08 बी.वी. 8310 पर सवार था जिसकी हालत काफी गंभीर है
और उसे प्राथमिकी उपचार देकर रैफर कर दिया गया है। वहीं इसी हादसे में एक स्कूटर पी.बी. 35 एफ. 3332 चालक भी घायल हुआ जो उपचार हेतु पास के निजी अस्पताल चला गया।
जबकि कार नं.जे.के. 08 सी. 3687 को चला रहे चालक अकंशु शर्मा तथा डेजी शर्मा जो हिमाचल से वापिस जम्मू जा रहे थे, को मामूली चौटें आई जिसका उपचार अस्पताल में ही किया जा रहा है। वहीं
.jpeg)