सुजानपुर 11 दिसंबर (अविनाश शर्मा, पंकज): नगर कौंसिल सुजानपुर के बार्ड न: 5 मे नितिश कोल के निवास स्थान पर आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज अमित सिंह मंटू ने जाकर लोगो के साथ एक पारिवारिक मुलाकात कर उनकी समस्याओ को सुना। इस मौके पर अमित सिंह मंटू ने कहा कि कि लोगों ने बताया कि शहर में सफाई व्यवस्था का बुरा हाल है नगर कौंसिल सुजानपुर में एक भी कूड़ादान नहीं लगा है जिसके कारण सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा हुई है उन्होंने कहा सुजानपुर शहर लोगों की समस्या को देखते हुए नगर कौंसिल सुजानपुर में स्थाई तौर पर ईओ, जूनियर इंजीनियर लगाया जाएगा उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के दौरान नगर
कौंसिल सुजानपुर में 5 करोड से ज्यादा फंड आए हैं जोकि फंड स्पेसिकेशिन के मुताबिक के मुताबिक खर्च नहीं किए गए हैं उन्होंने कहा की फंडों का दुरुपयोग करके स्ट्रीट लाइट तथा अन्य कार्य पर फंड की खर्च किया गया है जबकि पिछली सरकार के अपने चहेते ठेकेदारों को ठेके दिए गए जिसके कारण फंडों का दुरुपयोग किया है उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल सुजानपुर में हुए फंडों का दुरुपयोग की जांच विजिलेंस द्वारा कराई जाएगी उन्होंने कहा कि किसी भ्रष्टाचार तरह भी सहन किया जाएगा जिसके लिए पंजाब के मुख्यमंत्री कड़े कदम उठा रहे हैं उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों को बख्शा नहीं जाएगा उन्होंने कहा आम आदमी पार्टी को नेशनल पार्टी का दर्जा दिया गया है जिसके तहत आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी उन्होंने कहा कि देश में आने वाले लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी मजबूत होगी उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली तथा पंजाब में जनता के हित में फैसले लिए है जिसके तहत पंजाब में कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन बहाल की गई है वहीं पंजाब में मेरिट के आधार पर खाली पद भरे जा रहे हैं वही सभी वर्गों को राहत देते हुए पंजाब में बिजली के बिल जीरो आ रहे हैं जबकि पंचायतों पर की जमीनों पर हुए कब्जों को छुड़ाया गया है इसी तरह शहरी के क्षेत्र में भी सरकारी जमीनों पर हुए कब्जों को पंजाब सरकार द्वारा खाली करवाया जाएगा वही पंजाब का माहौल खराब करने वाले 700 गैंगस्टरो गिरफ्तार करके जेल में डाला गया इस मौके पर अभिषेक सलारिया, नितिश कोल,बलविंदर जसरोटिया, अर्जुन सिंह, अभिषेक सलारिया,अनिल शर्मा, सतीश कुमार, हरप्रीत सिंह, तेजस्वी कोहाल , राजन शर्मा आदि उपस्थित थे ।
.jpeg)