विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी मैं बैठक कर सुनी जनता की मुश्किलें

0
बटाला 10 दिसंबर (   अविनाश शर्मा   ):- बटाला विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी द्वारा लोगों की मुश्किलें सुनकर उनका हल करने के मंतव्य से लोक मिलनी प्रोग्राम के तहत मुश्किलें सुनी और मौके पर हल करने के लिए संबधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिये।
इस दौरान विधायक शैरी कलसी ने कहा कि भगवंत सिंह मान, मुख्यमंत्री पंजाब की अध्यक्षता में पंजाब सरकार द्वारा सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाए जा रहे है, जिसके चलते विधानसभा हल्का बटाला में लोकहित के लिए विकास कार्य किये जा रहे है।
विधायक शैरी कलसी ने आगे कहा कि हल्के के लोगों की प्राथमिक जरूरतों को पूरा करना और हल्के का सर्वपक्षीय विकास कार्य करवाना उनकी पहली प्राथमिकता है और इतिहासिक और धार्मिक शहर बटाला में विकास कार्य तेजगति से किये जाएगे।
हल्के में करवाए गए विकास कार्यो की बात करते हुए उन्होने बताया कि हल्के में गंदे पानी के लिए निकासी के कार्य, गलियों का निर्माण, सीवरेज, पार्को का सुंदरीकरण आदि के विकास कार्य करवाए जा रहे है और विकास कार्यो में कोई लापरवाही बर्दाशत नही की जाएगी।

कैप्शन- लोक मिलनी दौरान विधायक शैरी कलसी ने लोगों की मुश्किलें सुनते हुए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top