पूर्व विधायक फतेह जंग सिंह बाजवा को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाने पर राष्ट्रीय प्रधान जेपी नड्डा प्रदेश प्रधान अश्विनी शर्मा भाजपा हाईकमान का धन्यवाद। बाजवा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने से उनके समर्थकों में काफी खुशी पाई जा रही है। यह शब्द भाजपा के वरिष्ठ प्रदेश स्तरीय नेता अजय ऋषि ने कहे।
ऋषि ने कहा कि प्रदेश उपाध्यक्ष फतेह सिंह बाजवा एक दूरदर्शी सोच ईमानदार नेता हैं। ऋषि ने कहा कि हर वर्ग के लोग उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर खुश है। ऋषि ने कहा कि जल्द ही फतेह सिंह बाजवा समारोह का बटाला में एक कार्यक्रम करवाया जाएगा।
.jpeg)