रोजाना अपडेट ,पंजाब
अबोहर, 10 दिसंबर (शर्मा/सोनू): देश के उपाष्ट्रपति जगदीप धनखड़ रविवार 11 दिसंबर को अबोहर में श्रीगंगानगर रोड पर स्थित डीपीएस स्कूल पहुंचेंगे जिसके चलते प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है व नाकाबंदी कर वाहनों की चैकिंग की जा रही है। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ यहां भाजपा नेत्री विजय लक्ष्मी भादू के पति व कुणाल भादू के पिता रायसिंह भादू के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए उनके निवास स्थान पर आ रहे हैं। रायसिंह भादू की रस्म पगड़ी सोमवार 11 दिसंबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल में 12 से 2 बजे रखी गई है।
फोटो: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ व सुरक्षा व्यवस्था में जुटे पुलिस कर्मचारी।
.jpeg)