अबोहर, 05 जनवरी (शर्मा/सोनू): फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी भूपिंद्र सिंह के दिशा निर्देशों पर एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा, डीएसपी बल्लुआना विभोर शर्मा, डीएसपी अबोहर सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना 2 के प्रभारी हरप्रीत सिंह व गुरमीत सिंह ने महाराणा प्रताप मार्किट के निकट दो युवकों को चोरी के एक मोबाईल सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान सुखविंद्र सिंह उर्फ बंटी पुत्र जगसीर सिंह वासी सुभाष नगर अबोहर, शंटी कुमार पुत्र पृथ्वीराज वासी आर्यनगर के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
फोटो:पुलिस पार्टी व आरोपी।
-
.jpeg)