लूटपाट व छीना झपटी करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा : एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा

0
अबोहर, 05 जनवरी (शर्मा/सोनू): एसपीडी गुरविंद्र सिंह संघा ने बताया कि अबोहर शहर में बढ़ रही वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा कड़े कदम उठाये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पुलिस का सहयोग करेें। उन्होंने बताया कि धुंध अधिक होने के कारण सीसीटीवी फुटेज भी काम नहीं आती। यदि किसी को लुटेरों या लूटपाट करने वालों के बारे में कोई जानकारी है तो वह पुलिस को मोबाईल ं. 85588-00816, 85588-00817, 85588-00841, 85588-00842 पर सूचना दें। सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जायेगा।
उन्होंने कहा कि यदि जनता सहयोग करे तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। उन्होंने मोबाईल शॉप संचालकों व ज्वैलर्स से अपील की है कि चोरी का सामान न खरीदें। यदि कोई चोरी का सामान खरीदता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाई की जायेगी।
फोटो:जानकारी देते डीएसपी गुरविंद्र सिंह संघा व डीएसपी सुखविंद्र सिंह बराड़ व थाना प्रभारी परमजीत कुमार।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top